
जमशेदपुर : सोनारी स्थित आर्किड रेसिडेंसी के क्लब हाउस में चार दिवसीय समर कैंप का उद्घाटन हुआ. (नीचे भी पढ़ें)

आगामी 14 मई तक चलनेवाले इस समर कैंप में बिट द हीट की थीम पर आधारित आर्ट एंड क्राफ्ट, थंब पेंटिंग, क्ले आर्ट, पेपर आर्ट, ब्रेन बूस्टिंग एक्सरसाइज, आउटडोर गेम्स आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा. सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के जेनरल सेक्रेटरी मानव केडिया, समाज सेविका पूर्वी घोष एवं संस्था की अध्यक्ष मधु सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कैंप का उद्घाटन किया. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम में बच्चों ने नृत्य एवं गायन प्रस्तुत किया. बच्चों के बीच यह समर कैंप तपती गर्मी में छुट्टियों को खास अंदाज में मानने का अवसर है जिसका वे लुत्फ उठाएंगे. संस्था के सदस्य रिद्धिमा, टिया, माधुरी, ख्वाइश, पिंकी, आभा, सोनू, पारी आशिता, शिल्पी, चमन, जय इस समर कैंप को सफल बनाने में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं.














