गिरिडीह: गिरिडीह के बिरनी थाना क्षेत्र में रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 2 ऑटो के बीच आमने-सामने टक्कर हो गयी. यह हादसा दुमका-रांची मेन रोड पर जीतकुंडी के पास हुआ. टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों ऑटो पर सवार 14 लोग घायल हो गए, जिनमें महिलाओं और बच्चे भी शामिल हैं.(नीचे भी पढ़े)
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों ऑटो विपरीत दिशा से आ रही थीं और अचानक चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे यह टक्कर हुई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. घायलों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी. बिरनी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया.(नीचे भी पढ़े)
बिरनी थाना के एसआई शंभू सिंह खुद अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना. उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल 2 लोगों- प्रेमचंद यादव और संजय डोम को गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि बाकी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है.













