
जमशेदपुर : चलती ट्रेन में अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से टाटानगर आरपीएफ द्वारा गठित सीपीडीएस टीम ने गुरुवार देर रात हावड़ा मुंबई ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से टाटानगर पहुंचते ही कोलकाता निवासी मोहम्मद आजम और सोनू कुरैशी को जनरल टिकट लेकर स्लीपर कोच में सफर करते धर दबोचा. तलाशी लेने पर टीम ने उनके पास से चार चोरी के मोबाइल, एक टैब, एक पावर बैंक चार घड़ी, 3 चार्जर, एक चांदी का चैन, कैची ब्लेड और 2 से ढाई हज़ार नगद बरामद किया. वही देर रात टाटानगर पहुंचे रांची से हावड़ा जाने वाली क्रिया योगा एक्सप्रेस में आकाश कुमार नाम के युवक द्वारा एक बुजुर्ग से बैग चुरा कर भागने के दौरान धर दबोचा गया जिसके पास से चोरी का एक मोबाइल स्मार्टफोन बरामद किया गया है. सीपीडीएस टीम द्वारा 1 दिन में तीन शातिर चोरों की गिरफ्तारी से एक बड़ी सफलता हाथ लगी है फिलहाल तीनों चोरों को जीआरपी के सुपुर्द कर दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.





