जमशेदपुर : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) में 206 रैंक हासिल कर जमशेदपुर का नाम रोशन करने वाली डॉ इशिका सिंह का झारखंड क्षत्रिय महिला संघ की ओर से अभिनंदन किया गया. इसमें खासियत यह रही कि यह उनका घरेलू आयोजन ही रहा क्योंकि डॉ इशिका सिंह के परिवार के लोग ही संघ में है और अपने ही घर के लोगों ने उनको सम्मानित किया.(नीचे भी पढ़े)
इस दौरान इशिका सिंह ने वहां अपने अनुभवों के बारे में विस्तार से जानकारी दी. संघ की महिलाओं ने डॉ इशिका की मां और घर परिवार के सारे सदस्यों को सम्मानित किया. पुष्प और कलम देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. इस मौके पर झारखंड क्षत्रिय महिला संघ की सोनारी इकाई की अध्यक्ष शालिनी सिंह, शम्मी सिंह, अंजू सिंह, शोभा सिंह, रीता सिंह, संगीता सिंह समेत अन्य परिवार से जुड़े लोग मौजूद थे.











