जमशेदपुर : टाटा मोटर्स स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट की ओर से आयोजित हो रहे वार्षिक खेलों के दूसरे दिन पुरुषों के लिए इंटर टीम एवं इंटर स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट वर्ग के दो मैच खेले गये. सुमंत मूलगावकर स्टेडियम में खेले गये दोनों मैचों में इंटर टीम वर्ग में प्राइमा चैलेंजर्स जबकि इंटर स्कूल वर्ग में हिलटॉप स्कूल विजेता रहे. (नीचे भी पढ़ें)

मंगलवार को पहला मैच टाटा कमिंस एवं प्राइमा चैलेंजर्स के बीच खेला गया, जिसमें दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया और एक दूसरे को कड़ी टक्कर दी. इसमें प्राइमा चैलेंजर्स ने टाटा कमिंस को 3-1 से पराजित किया. वहीं इंटर स्कूल वर्ग में दूसरा मैच लिटिल फ्लॉवर और हिल टॉप स्कूलों के बीच खेला गया. दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया और एक दूसरे को कड़ी टक्कर दी. इस मैच में हिल टॉप स्कूल 4-0 से विजेता रही.




