जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को थाना अंतर्गत एलएफएस स्कूल के पास बुधवार की सुबह एक सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. दुर्घटना में महिला का पैर टूट गया. घायल महिला की पहचान रोड नंबर-8, के-2/13 निवासी सुमन सिंह के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि सुमन सिंह अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रही थीं. (नीचे भी पढ़ें)
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टाटा मोटर्स की डीजीएम स्तर की अधिकारी रिद्धि बेहरा अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने के बाद टाटा नेक्सॉन जेएच05 डीइ 3422 कार से कंपनी की ओर जा रहे थे. इसी दौरान उनकी कार अनियंत्रित हो गई और स्कूटी सवार महिला को टक्कर मार दी. ब्रेक नहीं लगने के कारण कार ने सामने खड़ी एक डस्टर कार को भी पीछे से धक्का मार दिया. (नीचे भी पढ़ें)
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को तुरंत टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटनास्थल एलएफएस स्कूल के थोड़ा आगे शिव पार्वती दुर्गा पूजा जहां होता है.



