जमशेदपुर : टेल्को थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद ने आसन्न दुर्गापूजा को शांति एवं सद्भाव के साथ संपन्न कराने को लेकर टेल्को थाना परिसर में शांति समिति एवं दुर्गापूजा समितियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की एवं सुरक्षा तथा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 31 दुर्गा पूजा पंडालों के निमित्त चुनौतियों पर चर्चा की. (नीचे भी पढ़ें)

इस बैठक में दुर्गा पूजा समितियों और क्षेत्र की शांति समिति के सदस्यों के बीच आपसी सामंजस्य एवं संवाद को लेकर कार्य करने की रूप रेखा को अंतिम रूप दिया गया. साथ ही, पूर्व में हुई बैठक में उठाई गई समस्याओं का निदान कहां तक हुआ और शेष कौन से कार्य बचे हैं, इस पर भी चिंतन हुआ. उन कार्यों को समय से पूर्व पूरा कराने पर भी बल दिया गया. थाना प्रभारी ने टाटा मोटर्स एवं अक्षेस के द्वारा बिजली, सड़क एवं पेड़ों की की गई कटाई आदि की जानकारी दी. टाटा मोटर्स एवं तार कंपनी के प्रतिनिधियों ने कार्य प्रगति विवरण प्रस्तुत किया. थाना प्रभारी ने कहा कि सभी शांति समिति के सदस्यों के पहचान पत्र दो दिनों के अंदर निर्गत कर दिये जाएंगे. साथ ही, सभी सदस्य समिति द्वारा चिह्नित स्थल पर ट्रैफिक एवं अन्य व्यस्था को बनाने में उपस्थित हो सहयोग करेंगे. (नीचे भी पढ़ें)
थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद ने सभी दुर्गा पूजा समितियों से प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों को अक्षरशः पालन करने एवं सुरक्षा मानकों का अनुसरण करने को भी कहा. बैठक में मुख्य रूप से प्रदीप कुमार दास , डीडी त्रिपाठी, अजय कुमार सिंह, राम मूर्ति सिंह ,इम्तियाज अहमद, संजीव सिंह, झुन्नु कुमार त्रिपाठी, मिथिलेश घोष, अनिल कुमार, कारणदीप सिंह, महेश प्रसाद, सुभाष राय ,इसराइल अहमद रणविजय सिंह ,लैला तिवारी, उपेंद्र तिवारी आदि उपस्थित थे.





