जमशेदपुर : गोलमुरी स्थित सर्कस मैदान में गोलमुरी दुर्गा पूजा कमिटी द्वारा निर्मित भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के पावन अवसर पर उद्घाटन किया. इस वर्ष पूजा पंडाल को ग्रामीण परिवेश एवं आदिवासी परंपरा की थीम पर सजाया गया है, जो झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकजीवन और पारंपरिक जीवनशैली को खूबसूरती से प्रदर्शित करता है. (नीचे भी पढ़ें)
वर्ष 1926 से निरंतर दुर्गापूजा का आयोजन कर रही गोलमुरी दुर्गा पूजा कमिटी प्रत्येक वर्ष अलग-अलग थीम के माध्यम से श्रद्धालुओं को आकर्षित करने के साथ-साथ समाज को महत्वपूर्ण संदेश देने का कार्य करती आ रही है. (नीचे भी पढ़ें)

उद्घाटन समारोह में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह, पूर्वी सिंहभूम जिला प्रभारी दिनेश कुमार, समाजसेवी शिवशंकर सिंह, मजदूर नेता संजीव श्रीवास्तव, पप्पू सिंह, प्राचार्या शोभा पाण्डेय, गुरुचरण सिंह बिल्ला, हरीश सिंह एवं पप्पू उपाध्याय सहित समाज के अनेक गणमान्य अतिथिगण उपस्थित रहे. (नीचे भी पढ़ें)
इस अवसर पर पूजा कमिटी के अध्यक्ष मनोज खत्री ने सभी अतिथियों को माता की चुनरी भेंट कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया. पूजा पंडाल के निर्माण, सजावट एवं आयोजन को सफल बनाने में कमिटी के सम्मानित सदस्यों सुमित अग्रवाल, अमीश अग्रवाल, राजू प्रजापति, पंकज शर्मा, विनोद खत्री, रौनक खत्री, विजय लक्ष्मी वर्मा, विनीत सहगल, अमर कुमार, दीपक शर्मा, देवू प्रामाणिक, विशाल, सुरेश मेकअप, राजा अग्रवाल, आदित्य राज, राहुल कुमार सिंह, सुरेन्द्र सिंह शिंदे एवं रंजन सहित अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा. (नीचे भी पढ़ें)
पूरे आयोजन में श्रद्धा, उत्साह एवं सांस्कृतिक सौहार्द का वातावरण देखने को मिला। कमिटी ने सभी श्रद्धालुओं से पूजा पंडाल में पहुंचकर माँ दुर्गा का आशीर्वाद लेने तथा पर्व को आपसी भाईचारे एवं सद्भाव के साथ मनाने की अपील की।





