
जमशेदपुर : जमशेदपुर से सटे बोड़ाम थाना अंतर्गत हाथीखेदा मंदिर के पूजारी कार्तिक सिंह के साथ मारपीट करने और फायरिंग करने के मामले में पकड़ाए छह आरोपियों को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस ने मानगो शंकोसाई रोड नंबर पांच निवासी अनिल कुमार, पोस्ट ऑफिस रोड निवासी देवाशीष नायक, शंकोसाई रोड नंबर एक निवासी पिंटू कुमार, शिवम भारती, पंकज कुमार राणा और कालिकानगर निवासी जेसन टॉमसन शामिल है. पुलिस ने इनकी निशानदेही में एक बंदूक भी बरामद की है. वहीं पुलिस ने तीन कार और घटना स्थल से एक खोखा भी बरामद किया है. सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. (नीचे देखे पूरी खबर)

बता दे कि रविवार को सभी कार में सवार होकर हाथिखेदा मंदिर गए थे. वहां नशा करने के बाद देवाशीष मंदिर के पूजारी कार्तिक के घर के बाहर पेशाब कर रहा था. मना करने पर देवाशीष ने कार्तिक की पिटाई कर दी और कार से बंदूक निकालकर फायरिंग कर दी. गुस्साए स्थानीय लोग सभी को पकड़ने के लिए दौड़े पर सभी कार में सवार होकर भाग खड़े हुए. मौके से स्थानीय लोगों ने अनिल को पकड़ लिया. भागने वालों को ग्रामिणों ने भूला चौक के पास से पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया था.






