
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत भुइयांडीह बर्निंग घाट के पास एक अनियंत्रित कार बकरी को कुचलने के बाद बिजली के पोल से जा टकराई. इस घटना में कार सवार चार लोग घायल हो गए. इधर गुस्साए स्थानीय लोगों ने कार पर पथराव भी किया और कार में तोड़फोड़ भी की. सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को अपने साथ ले गई. मिली जानकारी के अनुसार कार बस स्टैंड की ओर से भुइयांडीह की ओर जा रहे थे. इसी बीच कार अनियंत्रित होकर बकरी को कुचला और पोल से जा टकराई.





