• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, September 6, 2026
25 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur : द इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मेटल्स जमशेदपुर चैप्टर ने 9वें ‘प्रो. एस.एन. सिन्हा मेमोरियल मैटेलियल्स एंड मेटलर्जी इवेंट’ का किया आयोजन

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : ‘द इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मेटल्स (आईआईएम), जमशेदपुर, चैप्टर’ ने वर्चुअल प्लेटफॉर्म पर झारखंड की 11वीं और 12र्वी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए नौंवे “प्रोफेसर एस.एन. सिन्हा मेमोरियल मैटेरियल्स एंड मेटलर्जी इवेंट 2021 (एसएनएसएम3ई-2021)“ का आयोजन किया। यह कार्यक्रम प्रख्यात शिक्षाविद् और आईआईएम जमशेदपुर चैप्टर के पूर्व प्रेसिडेंट स्वर्गीय प्रो. एस एन सिन्हा की स्मृति में समर्पित रहा। प्रो. एस.एन. सिन्हा ने एचओडी, मेटलर्जी डिपार्टमेंट, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) जमशेदपुर और डायरेक्टर, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फाउंड्री एंड फोर्ज टेक्नोलॉजी (एनआईएफएफटी), रांची के रूप में मेटलर्जी के क्षेत्र में छात्र बिरादरी के निर्माण में बड़ी भूमिका निभाई है और अहम योगदान दिया है। वे एक प्रख्यात शिक्षक थे और विद्यार्थी समुदायों के लिए हमेशा प्रेरणा के रूप में याद किये जायेंगे। दुनिया भर में कोविड-19 महामारी की स्थिति के कारण इस वर्ष इस अवसर पर आईआईएम, जमशेदपुर चैप्टर ने वर्चुअल प्लेटफॉर्म पर निबंध प्रतियोगिता और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया। डॉ. ए.एन. भगत, चेयरपर्सन, आईआईएम जमशेदपुर चैप्टर ने सभी का स्वागत किया। गेस्ट ऑफ ऑनर गायत्री सिन्हा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए एक प्रेरक भाषण दिया और पिछले 9 वर्षों से इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए आयोजकों को धन्यवाद दिया। इसके बाद कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ मीता तरफदार, चीफ साइंटिस्ट, सीएसआईआर-एनएमएल, जमशेदपुर ने एक प्रेजेंटेशन दिया। अपने संबोधन में डॉ. तरफदार ने कहा कि एनआईटी, जमशेदपुर के मेटलर्जी डिपार्टमेंट के हेड और एनआईएफएफटी, रांची के डायरेक्टर के रूप में मेटलर्जी के क्षेत्र में छात्र बिरादरी के निर्माण में प्रो सिन्हा की बड़ी भूमिका थी। डॉ. तरफदार ने “मैटेरियल व मेटलर्जी में इनोवेशन और इंटरप्रेन्योरशिप’’ विषय पर एक व्याख्यान दिया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। डॉ. तरफदार की प्रस्तुति के तुरंत बाद भाषण प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता शुरू होने से पहले कार्यक्रम की संचालिका अनुश्री नाग ने प्रतिभागियों को प्रतियोगिता के नियम बताये। बाल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल, कदमा के आशुतोष घोष प्रतियोगिता के विजेता बने। केरला पब्लिक स्कूल कदमा की अनन्या कुमारी और मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल की सुश्री सृष्टि राज उपविजेता घोषित की गयी। 
इन तीनों विजेताओं को सितंबर में कलपक्कम में होने वाले प्रोफेसर ब्रह्म प्रकाश मेमोरियल मैटेरियल्स इवेंट- 2021 में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। पिछले वर्षों के दौरान इस प्रतियोगिता ने शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं और उद्योगपतियों की काफी सराहना बटोरी है। इसे कलपक्कम चैप्टर और आईआईएम का एक प्रतिष्ठित वार्षिक आयोजन माना जाता है। राष्ट्रीय स्तर “प्रो. ब्रह्म प्रकाश मेमोरियल मैटेरियल्स इवेंट” ने विद्यार्थी समुदाय के भीतर व्यापक लोकप्रियता हासिल की है। यह कार्यक्रम औद्योगिक और प्रौद्योगिकी विकास में मैटेरियल साइंस और मेटलर्जी की भूमिका के बारे में विद्यार्थियों में जागरूकता पैदा करने के प्रयास के रूप में शुरू किया गया था। वर्ष 1993 में इस कार्यक्रम का नाम भारत के एक प्रख्यात धातुविद् प्रो. ब्रह्म प्रकाश के नाम पर रखा गया। प्रतियोगिता में 11 स्कूलों के 18 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से टाटा स्टील, एनआईटी जमशेदपुर और सीएसआईआर-एनएमएल के कई गणमान्य व्यक्तियों समेत लगभग 40 लोग उपस्थित थे। अंत में आईआईएम जमशेदपुर चैप्टर की एक्जीक्यूटिव कमिटी के सदस्य श्री धीरेंद्र प्रसाद ने धन्यवाद ज्ञापन किया। उन्होंने इस ऑनलाइन कार्यक्रम को सफल बनाने में कड़ी मेहनत के लिए आयोजन समिति के सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया।

Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur rural issue – लुआबासा पुलिया पर दर्दनाक हादसा, जर्जर पुलिया की स्थिति व प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल
खबर

Jamshedpur rural issue – लुआबासा पुलिया पर दर्दनाक हादसा, जर्जर पुलिया की स्थिति व प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल

September 5, 2026
Jamshedpur accident – सीतारामडेरा सड़क दुघर्टना में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज
खबर

Jamshedpur accident – सीतारामडेरा सड़क दुघर्टना में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज

September 5, 2026
Jamshedpur indian monitor lizard : एमजीएम मेडिकल कॉलेज के पीजी होस्टल के पीछे गोह निकलने से मची अफरातफरी, वन विभाग के अधिकारी पहुंचे, गोह को पकड़ कर ले गए अपने साथ
खबर

Jamshedpur indian monitor lizard : एमजीएम मेडिकल कॉलेज के पीजी होस्टल के पीछे गोह निकलने से मची अफरातफरी, वन विभाग के अधिकारी पहुंचे, गोह को पकड़ कर ले गए अपने साथ

September 5, 2026
Next Post
jamshedpur-bagbeda-murder-बागबेड़ा राजू हत्याकांड के सारे आरोपी पकड़े गए, सनसनीखेज खुलासा-मृतक राजू ने अजय की पिटाई कर उसके मुँह पर पेशाब कर दिया था, हत्या के बाद अजय ने राजू के मुंह पर पेशाब कर लिया बदला, जाने हत्या का क्या हुआ खुलासा

Jamshedpur : सोनारी के आशियाना गार्डन में मंत्री बन्ना गुप्ता ने 10वीं व 12वीं में उत्तीर्ण 28 छात्रों को किया पुरस्कृत, सुरक्षित जमशेदपुर के निर्माण के लिये लोगों से मांगे सुझाव

jamshedpur-crime-diary-जमशेदपुर क्राइम डायरी-1. कदमा में कांग्रेस और भाजपा समर्थक भिड़े, हंगामा, 2. आजादनगर में चोरी करने वाला गिरफ्तार, 3. आजादनगर में गोली चलने का कोई सुराग नही

jamshedpur-crime-diary-जमशेदपुर क्राइम डायरी-1. कदमा में कांग्रेस और भाजपा समर्थक भिड़े, हंगामा, 2. आजादनगर में चोरी करने वाला गिरफ्तार, 3. आजादनगर में गोली चलने का कोई सुराग नही

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur hungama : जुगसलाई में दो समुदाय के लोगों में बवाल, पुलिस को चलानी पड़ी गोली, देखिये – video

Jamshedpur krishna janmashtami – सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के अंतिम दिन बाल राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता एवं सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ फाइनल, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विजेता प्रतिभागियों को किया पुरुस्कृत

Jamshedpur anil modi espresses gratitude : भाजपा नगर निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक बनाने पर अनिल मोदी ने जताया आभार

Jamshedpur rural theft accused arrested : बोड़ाम क्षेत्र में एस्बेस्टस की छत काट कर दुकानों में चोरी का आरोपी पुरुलिया से गिरफ्तार, मामले के पांच अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए पूछताछ जारी

Jamshedpur rural accident death : बोड़ाम के जिलिंगडुंगरी में मोपेड दुर्घटना के कारण सवार युवक की मौत, परिजनों का आरोप – स्थानीय लोगों की मारपीट के कारण हुई युवक ही मृत्यु

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur hungama : जुगसलाई में दो समुदाय के लोगों में बवाल, पुलिस को चलानी पड़ी गोली, देखिये – video

Jamshedpur krishna janmashtami – सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के अंतिम दिन बाल राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता एवं सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ फाइनल, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विजेता प्रतिभागियों को किया पुरुस्कृत

Jamshedpur anil modi espresses gratitude : भाजपा नगर निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक बनाने पर अनिल मोदी ने जताया आभार

Jamshedpur rural theft accused arrested : बोड़ाम क्षेत्र में एस्बेस्टस की छत काट कर दुकानों में चोरी का आरोपी पुरुलिया से गिरफ्तार, मामले के पांच अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए पूछताछ जारी

Jamshedpur rural accident death : बोड़ाम के जिलिंगडुंगरी में मोपेड दुर्घटना के कारण सवार युवक की मौत, परिजनों का आरोप – स्थानीय लोगों की मारपीट के कारण हुई युवक ही मृत्यु

Jamshedpur parsudih ps supervision : जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक ने परसुडीह थाने का किया औचक निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को दिये जरूरी दिशा-निर्देश

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News