जमशेदपुर : जिला परिषद सदस्य डॉ परितोष की अनुशंसा पर मंत्री बन्ना गुप्ता के स्वीकृत करवाया 5 करोड़ की लागत से 7.3 किलोमीटर सड़क. इस संबंध में जानकारी देते हुए डॉ परितोष सिंह ने कहा कि गोविंदपुर मुख्य सड़क सहित 14 सड़कों की स्थिति अत्यंत जर्जर थी, जनता नरकीय जीवन जीने के लिए मजबूर थे. इससे लगभग 1 लाख लोग प्रभावित थे. उन्होंने बताया कि वे इन्हीं मुद्दे के साथ चुनाव में उतरे थे और जनता ने भारी मतों चुनकर उन्हें सेवा का अवसर दिया. विगत 6 माह से वे इन सड़को के निर्माण के लिए संघर्षरत रहे है और समय समय पर इस समस्या से मंत्री बन्ना गुप्ता को अवगत करवाया. (नीचे भी पढें)
उनके अनुरोध पर बन्ना गुप्ता ने गोविंदपुर वासियों के नरकीय स्थिति को समझा और उन्होंने लगभग 5 करोड़ की लागत से 7.3 किलोमीटर सड़क निर्माण की अनुशंसा की जिसमें गोविंदपुर के विभिन्न इलाकों के 14 सड़के आती थी. ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा डीपीआर निर्माण कर रांची भेजा गया और सभी प्रक्रियाओं को पूरा करते हुए 31 मार्च को मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से इसकी स्वीकृति मिली. जिसकी जानकारी मिलने पर सैकड़ों लोग ढोल नगाड़े के साथ मंत्री बन्ना गुप्ता के आवास पर पहुंचकर उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया एवं उनका अभिनंदन किया. (नीचे भी पढ़ें)
परितोष सिंह ने कहा कि आज का दिन गोविंदपुर के लिए ऐतिहासिक है. सड़क की जर्जर स्थिति के लिए लोग गोविंदपुर आना नहीं चाहते थे. मंत्री बन्ना गुप्ता ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनकी मांगों को मांगते हुए आज जो इन सड़कों का निर्माण के लिए प्रयास किया है उसके लिए वे गोविंदपुर वासी आजीवन उनका आभारी रहेंगे, साथ ही साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवम गठबंधन के विधायक मंगल कालिंदी को भी तहे दिल से धन्यवाद दिया हैं.




