
जमशेदपुर : 1971 के वीर और अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सक्रिय सदस्य नील कमल महतो का आकस्मिक निधन हो गया। परिषद की ओर से उसे संगठन के लिए अपूरणीय क्षति बताया गया है। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, जमशेदपुर के सदस्यों ने नम आंखों से उन्हें विदाई दी। मौके पर संगठन के महामंत्री अनिल सिन्हा ने कहा उनका आकस्मिक चला जाना संगठन के लिए बहुत बड़ी क्षति है। इस मौके पर वरुण कुमार, सिद्धनाथ सिंह, के एम सिंह, भोला प्रसाद, जसबीर सिंह, उमेश सिंह, के एन सिंह, देवेंद्र यादव, अवधेश कुमार, संतोष सिंह, पुष्पेंद्र कुमार, बिमल ओझा सहित 25 सदस्य उपस्थित थे।
[metaslider id=15963 cssclass=””]





