
फरहान हुसैन की फाइल फोटो 
ईशांत की फाइल तस्वीर.
जमशेदपुर : जमशेदपुर के लिए गुरुवार का दिन आत्महत्या का रहा. जमशेदपुर में गुरुवार को तीन लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पहली घटना परसुडीह थाना क्षेत्र की है, जहां नमोटोला निवासी 52 वर्षीय सदानंद डे अपने घर पर फंदे से लटके पाए गए. सूचना मिलने पर परसुडीह पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मिली जानकारी के अनुसार सदानंद के दामाद की मौत हो चुकी है. वे अपनी बेटी को शादी करवाना चाहते थे पर उनकी बेटी की शादी नही हो पा रही थी जिस कारण अवसाद में आकर उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. दूसरी घटना सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर के रोड नंबर 7 के है, जहां 17 वर्षीय इशांत झा ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. ईशांत एक्सआईटीई गम्हरिया में बीबीए का छात्र था. ईशांत के मां पिता असम के गुवाहाटी में शिक्षक है. ईशांत अपनी बड़ी बहन के साथ आदित्यपुर में रहता था. बड़ी बहन के अनुसार वह मानगो में अपने ननिहाल में रहता था, गुरुवार को लगभग दोपहर 1 बजे वह घर आया था. शाम पांच बजे उसे फंदे पर लटका पाया. आनन-फानन में उसे फंदे से उतारकर टीएमएच ले जाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. तीसरी घटना जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भालूबासा मुस्लिम बस्ती की है जहां 19 वर्षीय फरहान हुसैन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. आत्महत्या की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर एमजीएम अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया. फरहान के बड़े पिता अनवर ने बताया कि फरहान एक हफ्ते पहले ही पुणे से काम कर वापस आया है. आज उसे आजादनगर से एक युवती ने फोन कर जानकारी दी की फरहान फोन नही उठा रहा है. थोड़ी देर बाद घर से फोन आया कि फरहान ने खुद को कमरे में बंद कर लिया है. जब वे घर पहुंचे और आस पास के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा तो पाया कि उसने फांसी लगा ली है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.







