
जमशेदपुर : जमशेदपुर टाइगर्स क्लब के संथापक एवं समाजसेवी आलोक मुन्ना के नेतृत्व में युवाओं ने विधायक सरयू राय की पार्टी भारतीय जनतंत्र मोर्चा के प्रति निष्ठा दिखाते हुए पूर्वी विधानसभा के विधायक सरयू राय एवं मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव से मुलाकात की. इस दौरान भारतीय जनतंत्र मोर्चा के युवा नेता राजीव चौहान उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भारतीय जनतंत्र मोर्चा पूरे जिला एवं प्रदेश में सदस्यता अभियान चलाएगी. उसी के निमित्त आज युवाओं ने पार्टी के संरक्षक सरयू राय एवं पार्टी के वरीय पदाधिकारियों से मुलाकात की और ये तय किया गया कि आने वाले समय मे युवा, महिला सभी को जोड़कर पार्टी की नीतियों के साथ कदम से कदम मिला कर कार्य करना है। इसमें मुख्य रूप से हिमांशु सिंह, सर्वेश रंजन, रोहित शर्मा, ओम शर्मा, शैलेश कुमार सिंह, रिक कुमार व अन्य उपस्थित थे।














