जमशेदपुर: जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत आमबागान के समीप स्थित निजी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स से कॉपर वायर की चोरी करते एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ धर दबोचा. जिसे जमकर पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया. युवक का नाम अर्जुन बताया जा रहा है, जो बागान एरिया का रहने वाला है. स्थानीय लोगोंने बताया कि आए दिन अज्ञात चोरों द्वारा बिल्डिंग में लगने वाले कॉपर वायर की चोरी की जा रही है. इससे पूर्व तीन बार इस तरह की घटना हो चुकी है.(नीचे भी पढ़े)

आज भी युवक चोरी की नियत से यहां आया था और वायर की चोरी कर रहा था तभी लोगों की नजर उस पर पड़ी. उधर सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को भीड़ से छुड़ाया और पूछताछ के लिए अपने साथ थाने ले गई. वहीं युवक ने खुद को निर्दोष बताया और कहा वह यहां शौच के लिए रुका था तभी लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और हाथ- पैर बांधकर उसे चोर बताने लगे.





