
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में बीती रात चोरों ने चोरी की एक घटना को अंजाम दिया. पिछले कई दिनों से बंद घर में चोरों ने चोरी कर ली. घर में रहने वाली रश्मि कुमारी ने बताया कि 12 जनवरी को सन्नी यादव और उसके जीजा ने 8 से 10 लोगों के साथ उनके घर में घुसकर मारपीट की थी, जिसमें उनके पति गंभीर रुप से घायल हो गगये थे. इसके बाद सिदगोड़ा थाना में उन्होंने शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गयी. सन्नी यादव और उसके जीजा द्वारा कई बार जान से मारने की धमकी भी दी गयी है. उसने आरोप लगाया है कि घर में घुसकर चोरी करने के पीछे सन्नी यादव और उसके जीजा का ही हाथ है. परिवार के लोगों को भी सन्नी यादव और उसके जीजा धमकाते रहते है, जिस कारण इस तरह की घटना को अंजाम दिलाया गया है. पुलिस तक मामला पहुंचा है. इस घटना की सूचना के बाद भाजपा नेता भी मौके पर पहुंचे. इसको लेकर लोगों में गुस्सा है. वैसे इस मामले को पारिवारिक विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है.







