
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बारीडीह स्थित क्वार्टर नंबर केटू 314 में चोरों ने हाथ साफ कर दिया. घटना के समय क्वार्टर निवासी प्रणव दास परिवार को लेकर किसी काम से कोलकाता गए हुए थे. पड़ोसियों ने फोन पर चोरी की सूचना प्रणव को दी. हालांकि अभी तक पुलिस को इस घटना की सूचना नहीं दी गई है. प्रणव निक्को पार्क में इलेक्ट्रीशियन का काम करते है. मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह जब पड़ोसियों ने देखा तो प्रणव के क्वार्टर का दरवाजा टूटा पाया. उन्होने तत्काल इसकी सूचना प्रणव को दी. इधर प्रणव ने अपने साथी को फोन कर घर जाने को कहा. जब उसके साथी घर पर पहुंचे तो पाया कि घर का दरवाजा खुला हुआ है और घर में सारा सामान बिखरा पड़ा है. चोरों ने अलमीरा को तोड़कर उसमें रखे नकद और गहनों की भी चोरी की है. प्रणव के अनुसार लाखों की चोरी का अनुमान है. प्रणव के वापस आने के बाद ही चोरी का आंकलन किया जा सकता है.




