चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड संसाधन केंद्र परिसर में रविवार को सहायक अध्यापक संघ की एक बैठक जिला सचिव गोविन्द गोप की अध्यक्षता में हुई. इस बैठक में विधानसभा घेराव को लेकर हुए निर्णय पर चर्चा की गई और शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की अचानक तबीयत बिगड़ने की स्थिति को देखकर प्रदेश कमेटी द्वारा 4अगस्त से 7अगस्त तक चलने वाले सत्र में विधानसभा घेराव कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है. (नीचे भी पढ़े)
बैठक में कहा गया कि अब सीधा 5 सितंबर को मुख्यमंत्री आवास घेराव किया जाएगा, इसके लिए सभी शिक्षक तैयार रहेंगे और कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे. इस बैठक में भीमचरण हांसदा, श्रीकान्त बारीक, दिनेश महतो, दिलीप सिंह, बरेन मुंडा,, प्रफुल्ल महतो, राधिका हांसदा, नित्य वाला महतो, मंजु महतो, कारान टुडू, शान्ति रानी मुर्मू समेत अन्य उपस्थित थे.



