किरीबुरू : झारखंड के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र के प्रतिष्ठानों में नियोजन प्राप्त कराने के उद्देश्य से श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के किरीबुरू नियोजनालय के द्वारा एक दिवसीय भर्ती कैंप का आयोजन किया गया है. यह कैंप 17 जनवरी शनिवार को प्रात: 10 बजे से दोपहर के 3 बजे तक नोवामुंडी कॉलेज परिसर में किया जा रहा है. इस कैंप में 950 पदों के लिए बहाली निकाली गयी है. अलग अलग पदों के लिए वेतन निर्धारित किया गया है. इमसमें मेंट्रिक पास अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते है. योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार झारखंड के किसी भी नियोजनालय में अपना निबंधन अथवा जिला निबंधन कार्यालय या www.jharkhand.gov.in पर निबंधन करा सकते है. उक्त जानकारी जिला नियोजन पदाधिकारी किरीबुरू के कार्यक्रम से दी गयी है.












