
जमशेदपुर : उलीडीह थाना पुलिस ने पिछले मंगलवार को बाइक चोरी मामले में शंकोसाई रोड नंबर 4 निवासी राजा बनर्जी, देबू बनर्जी और दीपू गोराई को जेल भेज दिया था. वहीं पुलिस ने इस मामले में बुधवार को राजा बनर्जी के भाई विश्वजीत देवरिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने विश्वजीत के पास से चोरी की एक बाइक भी बरामद की है. विश्वजीत चोरी की बाइक को बेचने में मदद करता था. वहीं सभी चोरी की बाइक को विश्वजीत की मदद से पश्चिम बंगाल के बड़ा बाजार के जंगलों में छुपाते थे. पूछताछ में विश्वजीत ने उक्त बातें कबूल की है. इस मामले का सरगना डेविड अब तक फरार है. पुलिस डेबिट की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. ज्ञात हो कि मंगलवार को भी पुलिस ने 3 चोरों को चोरी की 6 बाइक के साथ गिरफ्तार किया था.







