
घाटशिला: धालभूमगढ़ प्रखंड के जुगिशोल गांव में कल्याण विभाग से स्वीकृत जाहेर थान घेराबंदी कार्य का शिलान्यास विधायक रामदास सोरेन ने नारियल फोड़ कर किया. विधायक ने जुगीसोल पंचायत के तिलावनी और कानाश पंचायत के रोमासोली गांव के जाहेर थान की घेराबंदी करने के लिए शिलान्यास किया. मौके पर संबोधित करते हुए श्री सोरेन ने कहा कि ग्रामीणों की मांग पर उन्होंने योजनाओं की स्वीकृति दी है. कहा कि योजना पूर्ण कराने में ग्रामीण सहयोग करें.वही गांव में शिलान्यास करने पहुंचे विधायक को ग्रामीणों ने संस्कृति परंपरा के तहत स्वागत किया. मौके पर जिला संगठन सचिव जगदीश भकत, प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन हंसता ,सचिव बैजनाथ सोरेन, चेतन मुर्मू, धीरेंद्रनाथ पाल, प्रभात मुर्मू, लखन मुर्मू ,जगन्नाथ मुर्मू ,सुशील मुर्मू ,विनोद चौबे ,कमल मंडल, विक्रम मुर्मू ,नरेन सोरेन, ईश्वर सोरेन, मृत्युंजय यादव ,फारुख सिद्दीकी, बनवासी सोरेन, विक्रम बेसरा,समेत अन्य उपस्थित थे.







