जमशेदपुर : जमशेदपुर की बर्मामाइंस पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस ने बर्मामाइंस ट्रांसफार्मर क्वाइल चोरी मामले का उद्भेदन किया है, जिसमें तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. गिरफ्तार आरोपियों में बर्मामाइंस चुन्ना भट्टा का रहने वाला विनोद कर्मकार (35), अनिल दास उर्फ छोटा भकुआ (21) और बर्मामाइंस के सिन्दू कान्हू बस्ती का रहने वाला अजय माझी उर्फ हबिबुल (31) शामिल है. इनके पास से 70 किलो ट्रांसफार्मर का क्वाइल बरामद किया गया है. थाना प्रभारी ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी. (नीचे भी पढे़ं)
उन्होंने बताया कि इस मामले में टाटा स्टील यूआईएसएल के मैनेजर अजित कुमार त्रिपाठी ने 18 फरवरी को थाने में अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कराया था. एसएसपी के निर्देशानुसार एक एसआइटी का गठन किया गया. गठित टीम द्वारा तीन चोरों को गिरफ्तार किया गया. वहीं उनके निशानदेही पर चोरी किये गये ट्रांसफार्मर का क्वाइल भी बरामद किया गया. फिलहाल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.







