
जमशेदपुर : आगामी 23, 24 और 25 सितंबर को जमशेदपुर के एग्रिको क्लब में तीन दिवसीय नि:शुल्क ह्रदय जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है. यह शिविर नम्या स्माइल फाउंडेशन कोशिश एवं कोलकाता के फोर्टिज अस्पताल की ओर से आयोजित की जा रही है. इसमें ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की गई है. साथ ही पूरी प्रक्रिया नि:शुल्क रहेगी. इसकी जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने बताया, कि इस शिविर में पूर्वोत्तर के पहले ह्रदय ट्रांसप्लांट सर्जन डॉक्टर के मंधाना एवं फोर्टिस अस्पताल की उनकी सहयोगी डॉक्टर असीमा भटलोक मरीजों का जांच कर उन्हें परामर्श देंगी. कुणाल षाड़ंगी ने बताया कि डॉक्टर मंधाना झारखंड के ही रहनेवाले हैं. कोरोना काल की त्रासदी के दौर में जिस तरह लोगों ने चिकित्सा क्षेत्र की दुर्दशा देखी उसे देखकर ऐसे जांच शिविर का लाभ लोगों को जरूर लेना चाहिए. विदित रहे कि कोरोना त्रासदी के दौर में नम्या फाउंडेशन एवं कोशिश ने जरूरतमंदों को काफी सहयोग किया था.





