• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Wednesday, October 21, 2026
31 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur tmh wellness health checkup center : टीएमएच ने आम नागरिकों के लिए सोनारी में शुरू किया वेलनेस हेल्थ चेकअप सेंटर, शहर वासियों के लिए दो श्रेणियों में कुल छह पैकेज किये गये घोषित, प्री स्लॉट बुकिंग के जरिये होगी स्वास्थ्य की जांच, मिलेगी विशेषज्ञों की सलाह 

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : टीएमएच ने शहरवासियों के स्वास्थ्य एवं उनमें पनप रही लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियों की शुरुआत में ही पहचान को बढ़ावा देने के लिए वेलनेस हेल्थ चेकअप सेंटर की सेवा प्रारंभ की है. इसके तहत टाटा स्टील के कर्मचारियों के साथ ही अब आम नागरिक भी इसका लाभ उठा सकेंगे. (नीचे भी पढ़ें)

जमशेदपुर के सोनारी स्थित टीएमएच हेल्थ चेकअप सेंटर (पुराना आरोग्य भवन) में विगत 27 जनवरी से आरंभ इस नयी सुविधा के तहत लाइफ स्टाइल से संबंधित बीमारियों के एक स्थान पर जांच के साथ ही उसमें आये नतीजों के आधार पर लोगों को आवश्यक सलाह भी मुहैया कराई जायेगी. आम नागरिकों को इसके लिए विहित प्रक्रिया अपनाते हुए स्लॉट की प्री बुकिंग करानी होगी. टीएमएच के जीएम डॉ सुधीर राय एवं टीएमएच एनेस्थीसियोलॉजी विभाग के हेड डॉ देव संजय नाग ने शनिवार को आयोजित मीडिय़ा इंटरैक्शन में उक्त जानकारी दी. (नीचे भी पढ़ें)

डॉ सुधीर राय ने बताया कि हाल के वर्षों में लाइफ स्टाइल से संबंधित बीमारियों के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर टाटा स्टील ने अपने कर्मचारियों के लिए वेलनेस हेल्थ चेकअप आरंभ की थी. इसकी उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए उसकी सेवाएं अब आम नागरिकों को भी मुहैया कराने की पहल की गई है. इसके लिए इच्छुक व्यक्ति को स्ल़ॉट पद्धति से दो दिन पूर्व ऑनलाइन बुकिंग करानी होगी. वेलनेस हेल्थ चेकअप के नाम से आरंभ यह सुविधा पुरुष एवं महिलाओं के लिए दो अलग श्रेणियों में कुल छह पैकेजों में शुरू हुई है, जिनके लिए इच्छुक नागरिकों को ऑनलाइन अलग-अलग शुल्क अदा करना होगा. पुरुषों के लिए वेलनेस मेन गोल्ड पैकेज के लिए 3500 रुपये शुल्क देने होंगे, जबकि वेलनेस वीमेन पैकेज में 40 वर्ष आयु तक की महिलाओं के लिए 4000 रुपये देने होंगे. वहीं 40 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए वेलनेस वीमेन प्लैटिनम पैकेज लांच की गयी है, जिसके लिए 4500 रुपये शुल्क देय होंगे. इन तीनों पैकेजों की प्लस श्रेणी भी लांच की गयी है, जिसमें मरीजों को अतिरिक्त सुविधाओं के साथ 500 रुपये अतिरिक्त शुल्क देना होगा. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने बताया कि इन पैकेजों में लाइफ स्टाइल से संबंधित ओबेसिटी, डायबीटिज, हार्ट डिजीजेज सहित कई गंभीर बीमारियों की जांच भी शामिल की गयी है, जिनकी शुरुआत में पहचान हो जाने से उनका इलाज भी आसान हो जाता है. उन्होंने बताया कि इन पैकेजों के तहत एक ही स्थान पर जांच के साथ ही मरीजों को उचित सलाह भी डॉ उपलब्ध हो जायेगी. उन्होंने बताया कि इन पैकेजों के तहत हर तरह की जांच अत्याधुनिक मशीनों से एवं अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार संपन्न की जायेगी एवं उससे प्राप्त डाटा को सुरक्षित रखा जायेगा, ताकि इलाज की जरूरत पड़ने पर वे उन्हें आसानी से उपलब्ध हो सकें. यही नहीं उन जांचों के आधार पर संबंधित विषय के विशेषज्ञ फिजीशियन, सर्जन, ऑफ्थॉल्मोलॉजिसट, ईएनटी, गायनिक (महिलाओं के लिए) विशेषज्ञों की सलाह मुहैया करायी जायेगी.(नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने बताया कि इन सभी पैकेजों में 15 से 17 टेस्ट शामिल किये गये हैं, जिनमें कंप्लीट ब्लड पिक्चर, फास्टिंग ब्लड ग्लूकोज, लिपिड प्रोफाइल, सीरम क्रेटिनाइन, सीरम यूरिक एसिड, यूरीन रूटीन एंड डिपोजिट्स, ईसीजी, चेस्ट एक्सरे, स्पाइरोमीट्री, स्टूल फॉर रेक्टम ब्लड, फिजीशियन कन्सल्टेशन के अलावा महिलाओं के लिए गायनिक बीमारियों से संबंधित जांच भी शामिल किये गये हैं.   

Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur sindoor khela – जमशेदपुर में महिलाओं ने निभाई सिंदूर खेला की रस्म, नम आंखों से दी मां दुर्गा को विदाई
खबर

Jamshedpur sindoor khela – जमशेदपुर में महिलाओं ने निभाई सिंदूर खेला की रस्म, नम आंखों से दी मां दुर्गा को विदाई

October 21, 2026
Jamshedpur weapon attack – बर्मामाइंस में ऑटो चालक पर चापड़ से हमला, परिवार को जान का खतरा, देखिए – video
खबर

Jamshedpur weapon attack – बर्मामाइंस में ऑटो चालक पर चापड़ से हमला, परिवार को जान का खतरा, देखिए – video

October 21, 2026
Jamshedpur Police Commemoration Day : गोलमुरी में पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को नमन, एसएसपी ने शहीद परिवारों को किया सम्मानित
खबर

Jamshedpur Police Commemoration Day : गोलमुरी में पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को नमन, एसएसपी ने शहीद परिवारों को किया सम्मानित

October 21, 2026
Next Post

Jamshedpur RJD - जमशेदपुर में कोल्हान स्तरीय राजद की बैठक 10 को: पुरेंद्र नारायण सिंह, जानें कौन कौन होंगे शामिल

Jharkhand Giridih news : इनर व्हील क्लब गिरिडीह ने कैंसर को मात देने वाले व्यक्ति को दिया पिको इंटरलॉक मशीन

Jamshedpur sastha preeti mahotsav : सास्था प्रीति महोत्सव के तहत धर्मसास्था मंदिर में गूंजे दुर्गा सप्तशती के दिव्य मंत्र, धर्म सास्था मंदिर में लगातार दूसरे दिन शतचंडी महायज्ञ का हुआ आयोजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur theft : एमजीएम थाना क्षेत्र में मेला घूमने गया था पूरा परिवार, चोरों ने घर से लाखों के आभूषण उड़ाये

Jamshedpur dispute during Durga puja – कदमा में पूजा पंडाल घूमने आए लोगों के बीच विवाद, मारपीट और पथराव में पेट्रोल पंप का एक कर्मचारी भी घायल, देखिए – video

Adityapur murder – आदित्यपुर में चाकूबाजी से युवक की हत्या, तीन अन्य घायल

Horoscope Know Your Day Wednesday 21st October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 21 अक्टूबर 2026

Jamshedpur police big action : जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी के मामले में चार अभियुक्त गिरफ्तार

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur theft : एमजीएम थाना क्षेत्र में मेला घूमने गया था पूरा परिवार, चोरों ने घर से लाखों के आभूषण उड़ाये

Jamshedpur dispute during Durga puja – कदमा में पूजा पंडाल घूमने आए लोगों के बीच विवाद, मारपीट और पथराव में पेट्रोल पंप का एक कर्मचारी भी घायल, देखिए – video

Adityapur murder – आदित्यपुर में चाकूबाजी से युवक की हत्या, तीन अन्य घायल

Jamshedpur police big action : जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी के मामले में चार अभियुक्त गिरफ्तार

Jamshedpur fire – मानगो में सूखे पत्तों और कचरे में लगी आग, लोगों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Jamshedpur theft – बर्मामाइंस में वाइन शॉप की छत काटकर चोरी, 33 हजार नकद और शराब ले उड़े चोर

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News