
जमशेदपुर : वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान लॉक डाउन बढने से व्यापारी वर्ग भी परेशान हो चुका है. इस लॉक डाउन ने सबकी कमर तोड़ कर रख दी है. इस दौरान जमशेदपुर चैम्बर ऑफ कॉमर्स के लोगो द्वारा उपायुक्त को एक पत्र के माध्यम से कहा गया है कि एक तरफ जहां समाज के हर वर्ग के लोगो को राशन या अन्य सुविधाएं दी जा रही हैं, वहीं व्यापारी वर्ग को सरकार की ओर से न तो कोई राहत सामग्री मिल रही है और ना ही आश्वासन. व्यापारियों ने कहा कि लगभग दो महीने के लॉक डाउन ने व्यापारियो को जोरदार झटका दिया है. सरकार को राजस्व देने वाला वर्ग आज खुद को असहाय महसूस करने लगा है. उन्होंने कहा कि एक तरफ बैंक के ब्याज, स्टाफ का वेतन आदि का बोझ और दूसरी तरफ लॉक डाउन की मार. इन दोनों वजहों ने लोगो की कमर तोड़ डाली है. इसलिए व्यापारियों ने सरकार से जमशेदपुर जैसे ग्रीन जोन में राहत देने की अर्जी लगे है. आपको बता दे कि केंद्र सरकार के आदेश के बाद ऐसा माना जा रहा था कि झारखंड के जमशेदपुर में छूट मिलेगी. लेकिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यह साफ कर दिया कि झारखण्ड में केंद्र द्वारा दिया गया आदेश नहीं माना जायेगा और पूरे झारखंड को रेड जोन में ही रखा जायेगा. अत: झारखंड में छूट नही दी जाएगी.















