जमशेदपुर : जमशेदपुर में साकची थाना अंतर्गत शनिवार को बिना हेलमेट बाइक चला रहे एक युवक ने ट्रैफिक पुलिस विनय बैठा को धक्का मार दी. इस घटना में विनय चोटिल हो गया है. घटना के बाद बाइक सवार युवक को भागने के क्रम में पकड़ा गया. इधर घायल अवस्था में विनय को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उनका प्राथमिक उपचार चल रहा है. इधर इस मामले में युवक को साकची थाना ले गया है. घायल विनय ने बताया की वे साकची में ट्रैफिक पुलिस में तैनात थे. वह ड्यूटी के दौरान मानगो जा रहे थे. तभी वह चाय पीने के लिए किसी चाय की दुकान में रुका था. तभी रैश डाइविंग करते हुए एक बाइक पर दो युवक आये और उन्हें धक्का मार दिया. जिससे वह घटना स्थल पर ही गिर गए और उनके बाया हाथ टूट गया. वहीं एक बाइक पर सवार दोनों युवक बिना हेलमेट के थे.



