जमशेदपुर: जमशेदपुर के जुगसलाई थाना अंतर्गत जुगसलाई फाटक के पास 6 सितंबर की रात करीब 9 बजे एक ट्रेन हादसा हुआ, जिसमें गर्ल्स हाई स्कूल जुगसलाई निवासी अंकित निषाद (21) की मौत हो गयी. पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. घटना के बाद माता- पिता व भाई बहन की आंखों में आंसू थम नहीं रहे है. सभी का रो- रोकर बुला हाल है. अंकित घर में सबसे छोटा और लाडला था. घटना के बाद परिवार सदमे में है. (नीचे भी पढ़े)

घटना के संबंध में बताया जाता है कि अंकित 6 सितंबर की रात को काम खत्म करके रेल ट्रैक पार करते समय टाटा- चक्रधरपुर मेमू ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया. इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से टीएमएच पहुंचाया गया. जहां पर उसका इलाज चल रहा था. सात सितंबर की रात को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. आस के लोगों ने बताया कि अकित बहुत ही मिलनसार लड़का था. (नीचे भी पढ़े)
अंकित निषाद जुगसलाई स्थित घोड़ा चौक के पास एक प्लाई की दुकान में काम करता था. स्थानीय लोगों का कहना है कि रेल प्रशासन सुरक्षा के दृष्टिकोण से लापरवाह रहती है. रेलवे लाइन के पास सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने चाहिए. इन क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड लगाना बहुत ही जरुरी है, ताकि इस प्रकार की दुखद हादसे दुबारा न हो.पुलिस भी इन इलाको को जायजा लिया और रेल प्रशासन से सुरक्षा के लिए आग्रह करेगी.














