गालूडीह : गालूडीह थाना क्षेत्र के उल्दा गांव के ग्रामीणों की आयोजित एक बैठक में क्षेत्र में अवैध रूप से हो रही जमीनों की खरीद-बिक्री को लेकर चर्चा हुई. ग्राम प्रधान छोटू सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अवैध रूप से की जा रही जमीन खरीद-बिक्री को लेकर चर्चा की गई. ग्राम प्रधान छोटू सिंह ने बताया कि जमीन की खरीद-बिक्री करने के पूर्व ग्राम सभा की सहमति लेने के बाद ही दाखिल खारिज किया जाए. बिना ग्राम सभा के की गई जमीन की खरीद-बिक्री होने से विवाद उत्पन्न हो रहा है जो न्यायालय तक पहुंच जाता है. उन्होंने बताया कि अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति की जमीन को लेकर विशेष कानून का प्रावधान होते हुए भी क्षेत्र में कानून को दरकिनार कर खुलेआम जमीनों की खरीद-बिक्री हो रही है. (नीचे भी पढ़ें)
ग्रामीणों ने मांग की है कि ग्रामसभा में बिना कोई भी जमीन की खरीद-बिक्री न हो. मौके पर मौके पर ग्राम प्रधान छोटू सिंह, मुखिया लालमोहन सिंह, नारायण सिंह, सुषेन सिंह, करम सिंह, निर्मल सिंह, मेघनाथ सिंह, नीलमोहन सिंह, बीरेन सिंह, सिदाम सिंह, अश्विनी सिंह, केडी सिंह, ममता सिंह, पूजा सिंह, ज्योत्स्ना सिंह, रत्ना सिंह, कौशल्या देवी सिंह, राजोबाला सिंह आदि उपस्थित थे.














