जमशेदपुर : जमशेदपुर में सौगात देने के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सोनारी एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया. भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास के नेतृत्व में भाजपा के नेताओं ने सोनारी एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया. इस दौरान उनके समर्थन में नारेबाजी लोगों ने की. दूसरी ओर, बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में केंद्रीय मंत्री से जमशेदपुर ट्रक एवं ट्रेलर्स ओनर्स एसोसिएशन के लोगों ने भी मुलाकात की. (नीचे भी पढ़ें)

एसोसिएशन के अध्यक्ष जसबीर सिंह छीरे, चेयरमैन सतबीर सिंह सोमू, राजीव रंजन सिंह, अमित कुमार और अन्य लोगों ने उनसे मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा और मांग की कि नेशनल परमिट युक्त कॉमर्शियल ट्रक ट्रेलर का रजिस्ट्रेशन देश के किसी भी राज्य में कराने को वैधानिक रुप देने की मांग की. (नीचे भी पढ़ें)

इन लोगों ने कहा है कि झारखंड निवासी नेशनल परमिट युक्त ट्रक ट्रेलर्स ऑनर्स ऑपरेटर्स यदि अपनी कॉमर्शियल गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन झारखंड में नहीं करवाकर देश के किसी अन्य राज्य में करवा रखा है और जिला परिवहन प्रशासन द्वारा चेकिंग अभियान में पकड़े जाने पर ऐसी गाड़ियों के मालिकों पर भारी भरकम 25 लाख रुपए तक का फाइन (आर्थिक दंड) लगाया जाता है, फाइन नहीं देने पर गाड़ियां जब्त कर ली जाती है. इस कारण एक कानून बनाने की मांग की गयी है.


