जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र के टीआरएफ कॉलोनी में पति पत्नी के बीच का विवाद इतना बढ़ गया कि इस घटना में धारदार हथियार से वार भी हो गया. यह घटना सोमवार की है. टीआरएफ कॉलोनी निवासी पिंटू शर्मा और उनकी पत्नी शोभा शर्मा के बीच विवाद हो रहा था. पत्नी शोभा शर्मा टीआरएफ की कर्मचारी है. यह विवाद बढ़ा तो पड़ोस में रहने वाले कर्मचारी प्रभात कुमार ने बीच बचाव किया. शोभा शर्मा को पति से छुड़ाने की कोशिश की थी. (नीचे भी पढ़े)
इसके बाद मामला शांत हो गया. बाद में गुस्साएं पति ने प्रभात कुमार की मां पर ही हमला कर दिया, जिससे मां को चोटें आ गयी. इससे गुस्साकर प्रभात कुमार ने पड़ोस में रहने वाले पिंटू शर्मा पर धारदार हथियार से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया है. उसका इलाज आइसीयू में चल रहा है. इस मामले को लेकर एक केस टेल्को पुलिस ने दायर की है. इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर टीआरएफ कंपनी के भीतर ड्यूटी के दौरान ही घुसकर उक्त आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार किया. उससे पुलिस पूछताछ कर रही है.












