
जमशेदपुर : टाटा स्टील प्रोसेसिंग एंड डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (टीएसपीडीएल) कर्मचारियों का बोनस सोमवार शाम तक आने की संभावना है. इधर भुनेश्वर से इंटक कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक में शामिल होकर सोमवार यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय जमशेदपुर पहुंचने वाले हैं. उनके पहुंचने के बाद टीएसपीडीएल प्रबंधन के साथ वार्ता कर बोनस संभवत: करने की पूरी उम्मीद है. यहां कर्मचारियों का बोनस 15.5 फीसद बन रहा है, जबकि यूनियन कंपनी को मुनाफा का हवाला देते हुए 20 फीसद बोनस की मांग पर अड़ी हुई है. इधर प्रबंधन ने 18 फीसद बोनस देने का प्रस्ताव यूनियन को भेजा था. बोनस मामले पर कई बार प्रबंधन-यूनियन की वार्ता हो चुकी है. फीसद का पेंच है जिसका हल निकालना है.
स्टील स्ट्रिप्स में बोनस वार्ता सोमवार को
गोविंदपुर स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स कंपनी में सोमवार को प्रबंधन-यूनियन के बीच बोनस पर वार्ता होने वाली है. कंपनी के प्लांट हेड फिलहाल शहर से बाहर थे जो सोमवार को वापस आ रहे हैं. उनके आने के बाद यूनियन कर्मचारियों के बोनस दिलाने के लिए दबाव बनाएगी. यहां पिछले साल स्थाई कर्मचारियों को 16 फीसद तथा ठेका श्रमिकों को 8.33% बोनस मिला था.
टीआरएफ में सोमवार को होगी बोनस वार्ता
टीआरएफ के कर्मचारी सालाना बोनस को लेकर आंदोलनरत है. रविवार को चौथे दिन भी उनका कैंटीन बहिष्कार जारी रहा. यूनियन महामंत्री संजय झा के मुताबिक सोमवार को कर्मचारियों के बोनस मामले पर प्रबंधन के साथ वार्ता होने की संभावना है. यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय शहर पहुंचने पर सोमवार को कंपनी में आएंगे.



