जमशेदपुर : प्रत्येक वर्ष की भांति सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन की ओर से संस्थान के मुख्य सभागार में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में दो दिवसीय विद्यालयीय छात्र-छात्राओं के लिए देशभक्ति समूह गीत एवं नृत्य प्रतियोगिताओं के अन्तर्गत शनिवार, 9 अगस्त 2025 को समूह गीत प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें नगर के 23 विद्यालयों से कुल 246 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. सभी प्रस्तुतियां उच्चस्तरीय रहीं. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि, सेवा भारती के जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष राज कुमार सिंह के साथ संस्थान के न्यासी अरुण कुमार तिवारी, उपाध्यक्ष रामनन्दन प्रसाद, महासचिव डॉ प्रसेनजित तिवारी, कोषाध्यक्ष विमल कुमार जालान व कार्यकारिणी के प्रसन्न वदन मेहता द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन के साथ हुई. प्रतियोगिता में नूपुर गोस्वामी, राजेन्द्र साह ‘राज’ एवं नीलाम्बर चौधरी के दल ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ रागिनी भूषण, यमुना तिवारी व्यथित, डॉ अजय कुमार ओझा, अरुणा भूषण शास्त्री, दिव्येन्दु त्रिपाठी, अजय कुमार प्रजापति, पूनम महानंद, कैलाश नाथ शर्मा ‘गाजीपुरी’, नीलिमा पाण्डेय, पूनम सहाय, नीता सागर चौधरी, पूनम सिंह, नीलम पेडीवाल, डॉ राकेश पाण्डेय, अरुणा झा, सुजय कुमार, विनोद बेगाना तथा हरभजन सिंह रहबर प्रमुख रहे. मौके पर बडी संख्या में विद्यार्थियों के अभिभावक एवं शिक्षक – शिक्षिकाओं की भी उपस्थिति रही. प्रतियोगिता के आरंभ में प्रतिभागी विद्यालयों के उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं को अंग वस्त्र एवं पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया गया.











