जमशेदपुर : तुलसी भवन के प्रयाग कक्ष में कवयित्री रीना सिन्हा की कविताओं पर केंद्रित, मुकेश रंजन द्वारा संपादित वार्षिक पत्रिका “कविता साहित्य वार्षिकी” का लोकार्पण हुआ. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुजफ्फरपुर से आए ख्यातिप्राप्त रचनाकार डॉ संजय पंकज एवं विशिष्ट अतिथि थे तुलसी भवन के न्यासी मुरलीधर केडिया, करीम सिटी कॉलेज की प्राध्यापिका डॉ संध्या सिन्हा, जानीमानी रंगकर्मी अनीता सिंह एवं मुंबई से आए गीतकार विश्वदीप जीस्त. (नीचे भी पढ़ें)

मुख्य अतिथि डॉ संजय पंकज ने कविता पत्रिका के संपादक मुकेश रंजन की रचनाधर्मिता की जमकर तारीफ की. विशिष्ट अतिथि के रूप में बोलते हुए डॉ संध्या सिन्हा ने साहित्य के प्रति मुकेश रंजन के जुनून की सराहना की. विशिष्ट अतिथि के रूप में बोलते हुए वरिष्ठ रंगकर्मी अनीता सिंह ने मुकेश रंजन की आर्थिक परेशानियों के बीच भी साहित्य के प्रति लगनशीलता की सराहना की. विशिष्ट अतिथि के रूप में बोलते हुए तुलसी भवन के न्यासी मुरलीधर केडिया ने मुकेश रंजन की अद्भुत जिजीविषा का जिक्र किया. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम के अंतिम पड़ाव में कवयित्री रीना सिन्हा सलोनी ने खुद पर केंद्रित अंक निकलने के लिए मुकेश रंजन को धन्यवाद दिया. संपादक के रूप में अपने संबोधन में मुकेश रंजन ने आगे भी कविता पत्रिका अनवरत निकालने का संकल्प दोहराया. कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे तुलसी भवन के मानद महासचिव डॉ प्रसेनजीत तिवारी ने कविता पत्रिका के संपादक मुकेश रंजन को तुलसी भवन संस्थान की ओर से हर तरह के सहयोग का आश्वासन दिया.



