जमशेदपुर : सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/ तुलसी भवन के तत्वावधान में संस्थान के मुख्य सभागार में आयोजित दो दिवसीय “वसंतोत्सव-2026” के दूसरे दिन तीन सत्रों में आयोजन हुआ, कार्यक्रम के पहले सत्र के अंतर्गत ‘संगीत चौपाल’ में ‘मंच’ संस्था के सदस्यों ने प्रात: 10:30 बजे से अपने गीतों से उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया. इस दौरान प्रस्तुति देनेवाले कलाकारों में उपासना सिन्हा, नीलाम्बर चौधरी, वेद प्रकाश उपाध्याय, कृष्णा सिन्हा, अनिता डे रक्षित, राजेन्द्र साह राज, एसपी सिन्हा मुकुल और श्याम नारायण प्रमुख रहे. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में दोपहर 1:30 बजे से ‘निनाद’ संस्था द्वारा पूनम महानंद के संचालन में युवा रचनाकारों पर केन्द्रित ‘ओपन माइक परफॉर्मेंर्स’ के अन्तर्गत नगर के कवि-कवयित्रियों ने उपनी प्रस्तुतियां दीं. इनमें निशांत सिंह, शुभम पाण्डेय, क्षमाश्री दुबे, जय कुमार शाही, शैल बनर्जी, संदीप सिंह गौतम, आरती शर्मा, तेजस्विनी, चन्दन अंजू मिश्रा, समर प्रदीप, अमित प्रसाद तथा जैविक टीम में हिमांशु महतो (कीबोर्ड वादक), चन्द्र मोहन सोरेन (बीटबॉक्सर) प्रणीत श्रीवास्तव (रैपर) एवं विनय कश्यप (गायक) प्रमुख रहे. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम के तीसरे सत्र में संध्या 5 बजे से पद्मा झा ने शास्त्रीय गीत ‘राग रागिनी’ प्रस्तुत किया. उनके साथ तबले पर सनत सरकार एवं की पैड पर देवाशीष ने जबरदस्त संगत कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया. तत्पश्चात सुधादीप के 23 शिष्यों ने शास्त्रीय नृत्य की विभिन्न प्रस्तुतियां दीं. (नीचे भी पढ़ें)
इस अवसर पर सुभाष चन्द्र मूनका, राम नन्दन प्रसाद, डॉ रागिनी भूषण,डॉ प्रसेनजित तिवारी, डॉ वीणा पाण्डेय भारती, उपासना सिन्हा, पूनम सिंह, नीलम पेड़ीवाल, कैलाशनाथ शर्मा गाजीपुरी, अशोक पाठक स्नेही, बलविंदर सिंह, डॉ सरित किशोरी, नीलांबर चौधरी, प्रणति शरण, ममता कर्ण, कृष्णा सिन्हा, मनीष सिंह वंदन, बलविन्दर सिंह, सुरेश चन्द्र झा, नीलम पेड़ीवाल, पूनम सिंह, अनिता सिंह, राजेंद्र राज, राकेश पाण्डेय, माधुरी मिश्र, मिथिलेश चौबे सहित शताधिक साहित्यकार एवं संगीत प्रेमी उपस्थित रहे.





