
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत बाग ए जमशेद चौक के पास शुक्रवार रात तेज रफ्तार कार (जेएच05जे-1899) ने स्कूटी में टक्कर मारने के बाद डिवाइडर में टक्कर मार दी। घटना के बाद पीछे से आ रहे कार चालक के परिजन द्वारा हंगामा भी किया गया। परिजनों जल्द से जल्द कार को मौके से निकलने का प्रयास कर रहे थे, हालांकि वहां से गुजर रहे जोमेटो के एक डिलिवरी बॉय विष्णु ने कार का पीछा कर जुबली पार्क के गेट के पास पकड़ा और घायल के इलाज करवाने कि बात कही। यहां भी चालक के परिजन उस युवक से उलझ गए। बाद में युवक कार लेकर फरार हो गया। घटना के संबंध में विष्णु ने बताया कि वह डिलीवरी करने हा रहा था। चौक के पास उसने देखा कि बिष्टुपुर की ओर से एक तेज रफ्तार कार जिसमें 3 युवक सवार थे उसने पहले एक स्कूटी को टक्कर मार दी, बाद में वह डिवाइडर में टकरा गई। स्कूटी सवार द्वारा जब कार चालक से बकझक हुए तो चालक के परिजन स्कूटी सवार से ही उलझ गए। बाद में युवक कार लेकर फरार हो गया। विष्णु ने बताया कि कार एक नाबालिक युवक चला रहा था। चालक का नाम आरिफ बताया जा रहा उसके पिता कदमा के डबीएमएस स्कूल के शिक्षक है.
स्कूटी से गिरी महिला कि अस्पताल ले जाने के क्रम में मौत
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर थाना अंतर्गत विजया गार्डन के गेट नंबर 2 के पास शुकावार की शाम स्कूटी से गिरकर 66 वर्षीय महिला चिंता देवी घायल हो गई. स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचाया जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. शव को टाटा मोटर्स अस्पताल के शव गृह में रखा गया है. शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. मिली जानकारी के अनुसार भालुबासा निवासी महिला चिंता देवी (66) अपने पति मोहन प्रसाद के साथ विजया गार्डन में अपनी बेटी से मिलने गयी थी. बेटी से मिलकर घर वापस जाने के दौरान गए बिरसानगर जोन नंबर 2 के पास वह स्कूटी से गिरकर घायल हो गई. बिरसानगर थाना प्रभारी सुनील कुशवाहा ने बताया कि गेट नंबर दो के पास स्कूटी अनियंत्रित होकर पलट गई. स्कूटी महिला के पति चला रहे थे. महिला के सिर में गंभीर चोट लगी थी. टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाने के दौरान ही महिला ने दम तोड़ दिया. महिला के शव को शीतगृह में रखवा दिया गया है. शनिवार को शव का पोस्टमार्टम होगा.





