जमशेदपुर : मानगो मुंशी मोहल्ला निवासी दो बच्चे गुरुवार सुबह से लापता हो गए हैं. मुंशी मोहल्ला हाउस नंबर 36 निवासी कक्षा छह का छात्र मनप्रीत सिंह (14 वर्ष) गुरुवार सुबह 6:30 बजे के करीब मानगो स्थित गोविंद विद्यालय के लिए निकला था, किन्तु अब तक उसका कपीं पता नहीं चल पाया है और न ही वह अपने घर ही लौटे हैं. घर वाले बच्चे के गुम होने से काफी परेशान हैं. परिजनों ने आम लोगों से आग्रह किया है कि अगर उक्त बच्चा कहीं दिखे तो इस नंबर 6299793771 पर सूचित करें. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं रूपेश कुमार नामक एक युवक भी आज सुबह से ही लापता है.रूपेश के पिता मनोज कुमार ने भी बच्चे के कहीं दिखाई देने पर 8521103226 या 6206115234 नंबर पर संपर्क करने के लिए डायल करने का आग्रह किया है.














