जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात को दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई. इस दौरान दोनों ओर से पथराव की घटना भी घटी जिसमें कुछ लोगों को चोटें आई है. पटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मोर्चा को संभाल लिया है और दोनों गुटों को तितर बितर कर दिया है. पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है. पुलिस क्षेत्र में कैंप कर रही है. (नीचे देखे पूरी खबर)

यह घटना जुगसलाई ओवर ब्रिज के नीचे की है. बताया जाता है कि ओवरब्रिज के नीचे कुछ युवक का अड्डाबाजी और नशाखोरी करते हैं. बताया जाता है कि उन लोगों के कारण आसपास के लोग परेशान हैं. रविवार की रात को यूको द्वारा आपस में ही गाली गलोज करना शुरू किया गया जिसका स्थानीय लोगों ने विरोध किया जिसके जवाब में नशेड़ियों ने मिलकर पथराव कर दिया. (नीचे देखे पूरी खबर)
इस घटना में राहुल, अश्विनी, पलक समेत करीब पांच लोग घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया है कि हमलावरों में मोहम्मद समीर, कैफ जुनैद, महफूज और अन्य युवक शामिल है. इन लोगों ने ही वहां पर लाल रंग की एक गाड़ी लगाकर कुछ युवकों के साथ मारपीट और गाली-गलौज कर रहे थे जिसका विरोध करने पर इन लोगों द्वारा पथराव किया गया.















