
जमशेदपुर : जमशेदपुर की सड़कों पर रविवार देर रात अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों ने अपनी जान गवा दी हालांकि अभी तक दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है पहली घटना सुंदर नगर थाना क्षेत्र की है जहां अज्ञात ट्रक ने एक बाइक सवार वृद्ध को अपनी चपेट में ले लिया घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया इलाज के लिए पुलिस ने उसे एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया मृतक की पहचान नहीं हो पाई है उसे अस्पताल के शब्द में रख दिया गया है वहीं दूसरी घटना सोना थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव की है जहां मरीन ड्राइव स्थित काली मंदिर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक साकची के एक चाय दुकान में काम करने वाला है, जो ओड़िसा के मेदनीपुर का रहने वाला है।







