
चाकुलिया : प्रखंड के मालकुंडी गांव निवासी बिरंची नायक की बीती रात गोटाशिला पहाड़ के रास्ते साइकिल से नीचे उतरने के दौरान दुर्घटना में मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार पहाड़ से उतरने के क्रम में साइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के खंभा से टकरा गयी, जिससे बिरंची नायक मौत हो गई. सुबह ग्रामीणों ने उसका शव देखा, तो उसके परिजनों को घटना की सूचना दी. ग्रामीणों ने बताया कि बिरंची नायक पश्चिम बंगाल के रांगामाटिया गांव अपने ससुराल से साइकिल से अपने घर लौट रहा था. रात में ढलाऊ सड़क पर साइकिल पर नियंत्रण नहीं कर पाया, जिससे साइकिल बिजली के खंभा से टकरा गई और उसकी मौत हो गयी. ग्रामीणों ने बताया कि उक्त स्थान पर घाघरा गांव की एक युवती शांति सिंह की भी बिजली के खंभे से टकराने से मौत हो चुकी है.







