
जमशेदपुर : जमशेदपुर से सटे सरायकेला खरसावां जिले का कपाली ओपी क्षेत्र एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. अपराधियों ने कपाली क्षेत्र के हासाडूंगरी और रहमत नगर में हवाई फायरिंग की. अपराधियों ने हासाडूंगरी कालापाथर निवासी जमीन कारोबारी बाबा रथ के घर के बाहर छह राउंड फायरिंग की वहीं रहमत नगर निवासी ताहिर कुरैशी के घर के बाहर भी दो राउंड फायरिंग की गई. बाबा रथ किसी काम से बिहार गए हुए है. उन्होंने जानकारी दी की उनके घर के बाहर हवाई फायरिंग की गई है. इधर घटना के बाद से ही इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल गश्ती कर रही है. हालांकि पुलिस ने फायरिंग की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. पुलिस इस मामले में कुछ भी बताने से इंकार कर रही है. बता दे कि बीते दिनों ही अपराधियों ने कपाली टीओपी चौक के पास ताबड़तोड़ फायरिंग को थी जिसमे दो लोग घायल हो गए थे.





