जमशेदपुर : जमशेदपुर नॉर्दन टाउन स्थित उत्तर प्रदेश संघ में बुधवार को श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव की विधिवत शुरुआत हुई. इससे पूर्व प्रातः 9 बजे स्वर्णरेखा घाट से कलश यात्री निकाली गयी, जिसमें 101 महिलाएं नदी से कलश में पवित्र जल भर कर संघ परिसर पहुंचीं. (नीचे भी पढ़ें)

वृंदावन से पधारे स्वामी सर्वज्ञानंद जी ने अपराह्न 2:30 बजे विधिवत भागवत कथा आरंभ की. उन्होंने बताया कि संतों का जीवन एवं कर्म सब जन कल्याण के लिए ही होता है. कथा के प्रथम दिन कलश यात्रा का वर्णन करते हुए स्वामी जी ने भक्ति ज्ञान एवं वैराग्य की कथा सुनाई, जिससे श्रोता काफी प्रभावित हुए. उन्होंने कहा कि भागवत कथा ही कथा है, बाकी सब तो व्यथा ही है. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश संघ के अध्यक्ष विजय सिंह राणा, उपाध्यक्ष अशोक कुमार पाण्डेय, रवि दुबे, महासचिव डॉ डीपी शुक्ल, सहसचिव शिवा शंकर मिश्रा, इंदु प्रकाश सिंह, कोषाध्यक्ष देवेश अवस्थी, केशव प्रसाद सिंह, जेके तिवारी, बीएन दुबे, शिव शंकर पाल, मनोज कुमार मिश्रा, गीता शुक्ला, वंदना शुक्ला, निशा कुमारी, पूनम सिंह के अतिरिक्त सारे स्वयंसेवक व भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे. भागवत कथा आगामी 27 दिसंबर तक प्रति दिन अपराह्न 3 बजे से संध्या 7 बजे तक चलेगी.



