
जमशेदपुरः पूर्वी सिंहभूम जिले को 14500 टीका मिलने के बाद वैक्सीनेशन काम में तेजी आयी है. वैसे तो सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स में भी टीकाकरण अभियान को सुचारु रुप से चलाने के लिए कैंप लगाया गया है. चैंबर के लोग टीकाकरण के लिए लोगों को प्रेरित कर रहे है. लोग टीका लेने के बाद जाकर आसपास के लोगों को जागरुक करें, टीका ही कोरोना का सुरक्षा कवच है इसलिए प्रत्येक लोग को टीका लेना चाहिए. ऐसा भी देखा जा रहा है कि कैंप में लोग जाकर वापस भी आ रहे है. ऐसा लगता है कि लोगों में जागरुकता आ रही है जिसके कारण टीका शिविर में वैक्सीन से ज्यादा लोग पहुंच रहे है और टीका लगवा रहे है. यह अच्छी बात है लोग कैंप में पहुंच रहे है. चैंबर के सदस्यों का कहना है कि जिला प्रशासन के द्वारा प्रचार- प्रसार कारगर साबित हो रहा है. लोगों को जागरुक करने के लिए सामाजिक संस्थाओं का मेहनत रंग ला रहा है. लोग नजदीकी सेंटर पहुंचकर टीका लगवा रहे है. मारवाड़ी समाज के पुराने लोग टीकाकरण में बढ़चढ़कर भाग ले रहे है.














