जमशेदपुर: फ्रेंड्स ऑफ ट्राइबल्स सोसाइटी (एफटीएस) वनबंधु परिषद, जमशेदपुर चेप्टर की ओर से एफटीएस महिला एवं एफटीएस युवा के सहयोग से रविवार को तुलसी भवन में भव्य एवं अनूठे भजन जैमिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. आधुनिक संगीत शैली और भक्ति का अनोखा संगम कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा. आयोजन का उद्देश्य युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक मूल्यों और राष्ट्रप्रेम से जोड़ना था. कार्यक्रम की शुरुआत ओम जाप से हुई. इसके बाद एफटीएस की तीनों इकाइयों के अध्यक्षों, विशिष्ट अतिथियों, कोर कमेटी सदस्यों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों ने एकल गीत की धुन के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. विशिष्ट अतिथियों का पौधा भेंट कर स्वागत किया गया. उद्घाटन सत्र का संचालन अभिषेक गर्ग ने प्रभावी एवं गरिमापूर्ण ढंग से किया. एफटीएस जमशेदपुर चेप्टर के अध्यक्ष राजेश मित्तल ने स्वागत भाषण दिया. (नीचे भी पढ़े)

एफटीएस महिला की अध्यक्ष किरण देबुका ने एफटीएस रांची चेप्टर के अध्यक्ष आंचल किंकर का परिचय कराया.आंचल किंकर ने कहा कि आधुनिक जीवनशैली के साथ आगे बढ़ रही युवा पीढ़ी को अपनी आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना और उनमें राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करना बेहद जरूरी है. एफटीएस जमशेदपुर चेप्टर के सचिव सीए संजय गोयल ने वानरसेना का परिचय कराया और मुख्य भजन जैमिंग की शुरुआत की. पारंपरिक भजनों को बॉलीवुड और रेट्रो संगीत की जोशीली शैली में प्रस्तुत किया गया, जिसने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया. कार्यक्रम में बेस्ट कपल डांस सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं. (नीचे भी पढ़े)

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. पुरस्कार वितरण में कांवटिया और प्रीति गोयल का विशेष योगदान रहा. एफटीएस युवा के अध्यक्ष सीए सौरभ सोंथालिया ने धन्यवाद ज्ञापन किया. शांति मंत्र के साथ उद्घाटन सत्र का समापन हुआ. कार्यक्रम की सफलता में अभिषेक गर्ग, चंदन कौंटिया, सुनील बागरोडिया, जितेंद्र अग्रवाल, सीए मनीष मूनका और कमल गुप्ता सहित अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया.




