
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी मंडल अंतरराष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन की ओर से दिवाली के पावन अवसर पर न्यू केबल टाउन में गरीब बच्चों के बीच दीया बाती, मिठाई व अन्य सामग्री का वितरण किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता गोलमुरी मंडल वीरांगना की अध्यक्ष चित्रलेखा सिंह ने किया. उन्होंने कहा कि वीरांगना क्षत्रिय फाउंडेशन की राष्ट्रीय महामंत्री भारतीय सीमा से भारती सिंह ने इस आयोजन के लिए जमशेदपुर शहर के सभी मंडलों को निर्देश दिया था. इस मौके पर मुख्य रूप से गोलमुरी मंडल वीरांगना की मंडल की नीलम सिंह, नीलू रिंकू सिंह, पूर्णिमा सिंह, सीमा सिंह व वीरांगना परिवार से जुड़ी इंदौर से आई पूजा सिंह आदि शामिल हुई. इस अवसर पर नीलू सिंह ने बताया कि दिवाली प्रकाश का उत्सव है और हर हिंदू परिवार के घरों में दीए जलने चाहिए इसलिए जमशेदपुर वीरांगना का प्रयास रहता है कि गरीब बच्चों का सहयोग हर समय किया जाए. वही रिंकू सिंह ने कहा कि दिवाली मनाने के पीछे यह ऐतिहासिक कारण रहा है कि जब 14 साल बनवास काटने और 10 सिर वाले लंका राजा रावण को हराने के बाद भगवान राम इस दिन अपनी पत्नी सीता और भाई लक्ष्मण के साथ जब अयोध्या लौटे थे तब लोगों ने खुशी से दिया और रोशनी से उनका स्वागत किया था इसलिए दिवाली को रोशनी का त्योहार कहा जाता है.





