जमशेदपुर : जमशेदपुर पहुंचने पर जमशेदपुर सर्किट हाउस में झारखंड सरकार के उद्योग, श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास मंत्री संजय प्रसाद यादव भव्य स्वागत राजद के पूर्व प्रदेश महासचिव सह आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में किया गया. सर्किट हाउस पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने संजय यादव जिंदाबाद, हेमंत सोरेन जिंदाबाद के गगन भेदी नारे लगाए. तत्पश्चात पुरेंद्र नारायण सिंह ने फूलों का बुके देकर राजद कार्यकर्ताओं की ओर से मंत्री संजय प्रसाद यादव का स्वागत किया. (नीचे भी पढ़ें)
साथ ही उपस्थित कार्यकर्ताओं में बड़े गेंदा माला पहनाकर मंत्री संजय प्रसाद यादव, पुरेंद्र नारायण सिंह, अर्जुन यादव, मंजू शाह सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं का स्वागत किया. इस अवसर पर मुख्य रूप से एसएन यादव, नूरजमा खान, विनोद शर्मा, देव प्रकाश, नगर अध्यक्ष रमेश राय, प्रदेश महासचिव योगेंद्र यादव, कमलदेव सिंह, सकला मारडी, सोनू पासवान, अधिवक्ता संजय कुमार, सत्येंद्र प्रभात, विजय ठाकुर, शिक्षाविद एसडी प्रसाद, अश्वनी कुमार सिंह, बंधु यादव, संतोष यादव अवधेश कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.







