जमशेदपुर : देशभर में मतदाता सूची पुणरीक्षण का कार्य चल रहा है. झारखंड में भी इसकी प्रक्रिया जारी है. 15 दिसंबर तक यह प्रक्रिया चलेगी. जमशेदपुर में भी यह अभियान जारी है. इसको लेकर जिले के सभी इआरओ औऱ एइआरओ के साथ निर्वाचन विभाग के मुख्यालय प्रभारी ने समीक्षा बैठक कर जिले में चल रहे कार्यक्रम की जानकारी ली. जानकारी देते हुए मुख्य चुनाव आयोग के मुख्यालय पदाधिकारी राकेश रंजन ने बताया कि बचे हुए समय में किस तरह से पुणरीक्षण का कार्य करना है इसकी जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि इस अभियान में नए मतदाओं को जोड़ना और फर्जी मतदाताओं का नाम हटाना है. श्री रंजन ने पुणरीक्षण के कार्य में लगे सभी अधिकारियों को तय समय सीमा पर इसे पूरा करने का निर्देश दिया.







