
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के श्री सीमेंट कंपनी के भीतर बीती रात हजारीबाग निवासी 18 वर्षीय महेंद्र प्रजापति की का शव बरामद हुआ. बीते 4 दिसंबर से वह लापता था. कंपनी के भीतर फ्लेक्स के भीतर दबने से मौत की आशंका जताई जा रही है. उसी के भीतर से उसका शव बरामद किया गया, जिसमें काफी बदबू आ रही थी. गुरुवार को उसका पोस्टमार्टम कराया गया. मृतक के परिजनों ने किसी भी हत्या के प्रयास से इनकार किया है. लेकिन कंपनी प्रबंधन तथा ठेकेदार की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं. 4 दिसंबर को लापता होने के बाद पुलिस को इतनी देर से क्यों सूचना दी गई. साथ ही उसकी खोजबीन का सही प्रयास क्यों नहीं किया गया. शव के बदबू आने पर भी कंपनी में किसी को पता नहीं चलना भी संशय पैदा कर रहा है. हालांकि पूरे मामले पर हर कोई मीडिया के सवालों से बचते नजर आ रहे हैं. पोस्टमार्टम के बाद मौत की असली वजह का पता चलने की उम्मीद जताई जा रही है. ठेकेदार द्वारा मृतक के परिजनों को 50 हजार कैश तथा तीन लाख का चेक सौंपा जाने की भी बात सामने आ रही है.







