
जमशेदपुर : जमशेदपुर के आजादनगर थाना क्षेत्र में युवती के साथ बलात्कार करने और गर्भपात कराने के मामले में पुलिस ने आरोपी शब्बीर हुसैन उर्फ शब्बीर को गिरफ्तार किया है. शब्बीर छह माह से फरार चल रहा था. इस संबंध में पीड़िता ने 22 जून को आजादनगर थाना में मामला दर्ज कराया था. शिकायत के बाद पुलिस ने शब्बीर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की पर शब्बीर फरार हो गया था. शिकायत में पीड़िता ने बताया था की वह जाकिरनगर रोड नंबर 12 की रहने वाली है. शब्बीर से उसकी पहचान सात सालों से थी. इसी बीच शब्बीर ने उसके साथ जबरदस्ती कर शारीरिक संबंध बनाया . इसी बीच जब वह गर्भवती हो गई तो शब्बीर ने उसका गर्भपात करवा दिया. गुरुवार को पुलिस ने उसे न्यायायिक हिरासत में भेज दिया.







