
जमशेदपुर: जमशेदपुर के मानगो स्थित पोस्ट ऑफिस रोड विक्टोरिया अपार्टमेंट के पास गली में रहने वाले लोगों के घरों में जलापूर्ति नहीं हो रही है. यहां के लगभग बीस घरों में लोग पीने के पानी को तरस रहे है. इसकी शिकायत मिलने पर भाजपा नेता विकास सिंह मौके पर पहुंचे और लोगों से उनकी समस्या से अवगत हुए. स्थानीय लोगों ने उन्हे बताया कि इलाके में पानी नहीं आता है. पानी के लिए रात भर जगना पड़ता है तब जाकर थोड़ा बहुत पीने का पानी मिल पाता है. इधर लोगों की समस्या लेकर विकास सिंह मानगो नगर निगम से की. जिसके बाद अधिकारियों द्वारा मामले की जांच की गई थी और समस्या को जल्द दुरुस्त करने का आश्वासन दिया गया था पर अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ. विकास सिंह ने दूरभाष से पेयजल स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता को मामले की जानकारी दी और इसे गंभीरता पूर्वक लेते हुए काम अभिलंब कराने का निवेदन किया. स्थानीय लोगों में मुख्य रूप से विकास सिंह के साथ आर.एस शर्मा, के.सी बनिक, पी.के पानी, श्रुति विश्वास, प्रभात कुमार भट्टाचार्य, प्रताप बॉस, गौतम भट्टाचार्य, रेखा चक्रवर्ती, उपस्थित थे.





